पुष्पराजगढ़: अमरकंटक विश्वविद्यालय: पीएचडी प्रवेश परीक्षा में प्रोफेसर पर गड़बड़ी के आरोप
बुधवार 5:00 बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक के जनसंपर्क अधिकारी रजनीश त्रिपाठी ने बयान जारी कर बताया कि विश्वविद्यालय में पीएचडी घोटाले की जांच 3 सदस्य समिति से कराई गई जिसमें विश्वविद्यालय के प्रोफेसर नीरज राठौर ने साजिश रचते हुए नियमों की अवहेलना की और धोखाधड़ी और कदाचार कर संस्थान की गरिमा को क्षति पहुंचाई है।