रानीगंज: छोटी रामपुर में छापेमारी, 84.6 लीटर कोडीन युक्त सिरप के साथ एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार
रानीगंज थाना क्षेत्र के छोटी रामपुर गांव में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 84.6 लीटर कोडीन युक्त सिरप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मो. शकूर, पिता मो. उस्मान, निवासी छोटी रामपुर वार्ड नंबर-09, थाना रानीगंज, जिला अररिया के रूप में हुई है।