कर्वी: चित्रकूट में बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सदर विधायक ने किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
चित्रकूट में सदर विधायक अनिल प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार सुबह 11 बजे डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने निर्बाध बिजली, पेयजल व्यवस्था और सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर, दवाएं व संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की। डीएम पुलकित गर्ग ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।