हिसुआ: टी.एस. कॉलेज हिसुआ में शिक्षक संघ का सर्वसम्मति से गठन, शिक्षक के हित में लिया गया संकल्प
Hisua, Nawada | Jul 19, 2026 हिसुआ के टी.एस. कॉलेज, हिसुआ में वरीय शिक्षक डॉ. भोला शंकर बर्नवाल की अध्यक्षता एवं पूर्व महासचिव डॉ. भारत भूषण के पर्यवेक्षण में शिक्षक संघ का सर्वसम्मति से गठन किया गया। प्रो. पवन कुमार शर्मा संरक्षक, डॉ. सुनील कुमार दुबे अध्यक्ष, डॉ. संजय कुमार चौहान उपाध्यक्ष, डॉ. संजय कुमार सचिव, डॉ. स्वर्गेश कुमार कोषाध्यक्ष आदि पदों पर जिम्मेदारी दी गई.