शाहगंज: हनुमान गढ़ी में कान्हा महोत्सव में बच्चों की प्रतिभा का प्रदर्शन
शाहगंज तहसील क्षेत्र के हनुमान गढ़ी स्थित वाटिका प्रांगण में शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे संस्कार भारती के बैनर तले कान्हा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल, पूर्व चेयरमैन गीता जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलन एवं नटराज पूजन से किया।