मंझनपुर: नाबालिग से छेड़खानी के आरोपी को पश्चिम शरीरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, शिकायत पर धमकी देने का भी आरोप
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर घर में घुसकर नाबालिग से छेड़खानी करने तथा शिकायत करने पर पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई 2026 को पीड़िता की मां ने थाना पश्चिम शरीरा में तहरीर दी थी।