बहराइच: बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुलिस पहचान में जुटी
बहराइच जिले में स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए शव 72 घंटे के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अब आगे की जाच में जुट गई। वहीं रविवार को कोतवाली नगर पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई है। पहचान कराई जा रही है। अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।