तिगांव: क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने असला सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को अलग-अलग जगह से किया गिरफ्तार
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश को बल्लभगढ़ से 1 देशी पिस्टल और 1 मैगजीन और 2 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले किसी व्यक्ति से यह असला खरीदकर लाते थे और इस असले को दिल्ली एनसीआर एरिया में सप्लाई करते थे। आरोपी इरशाद पैसों का सारा लेन-देन रखता था। आरोपियों ने असला लाकर अपने कमरे पर रख रखा थाl