तिगांव: सेक्टर 37 क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर नशा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को तिगाँव से किया काबू
क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उक्त दोनों आरोपियों को तिगांव थाना एरिया से ऑटो में नशा तस्करी करते हुए काबू किया था। आरोपियों के कब्जे से 3.580 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। मामले में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपियों को थाने लाकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तरफ मुकदमा दर्ज किया गया।