बड़ौत: धनौरा में ट्यूबवेल पर जुआ खेलते 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, पुलिस ने नकदी, 8 बाइक, 1 स्कूटी और 7 मोबाइल बरामद किए
Baraut, Bagpat | May 25, 2026 बिनौली थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर छापेमारी कर 9 लोगों को सट्टा खेलते हुए गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 52 ताश के पत्ते, ₹19,240 नकद, 8 मोटरसाइकिलें, एक स्कूटी और 7 मोबाइल फोन मिले हैं। बरामद वाहनों में से एक मोटरसाइकिल चोरी की निकली। पुलिस को क्षेत्र में लगातार सट्टा खेलने की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।