मानिकपुर: चित्रकूट जनपद स्तरीय स्वास्थ्य मेले में आशाओं का सम्मान, स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी गई
चित्रकूट के राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर में शुक्रवार दोपहर 12 बजे आयोजित जनपद स्तरीय स्वास्थ्य मेले में आशा कार्यकर्त्रियों की भूमिका को सराहा गया। कार्यक्रम में आयुष्मान भारत, टीबी नियंत्रण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाली 6 आशा और 3 सीएचओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।