बारुन: टेरी गांव में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों से किया गया हमला, प्राथमिकी दर्ज
औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के टेरी गांव में जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित सत्येंद्र सिंह ने बारुण थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।