बैरसिया: परवलिया इलाके में मिला एक किसान का शव, पास में ही खड़ी थी बाइक
Berasia, Bhopal | Apr 11, 2026 भोपाल के परवलिया इलाके में एक किसान की बॉडी मिली । पास ही उसकी बाइक भी मिली। मृतक की शिनाख्त कर ली गई। मौत के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका। पुलिस किसान की मौत को संदिग्ध हालात में होना बता रही। हालांकि उसकी बॉडी पर चोटों के निशान नहीं मिले। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।