भादरा: साइबर क्राइम के खिलाफ जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
भादरा में तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन सुरक्षा, साइबर दुरुपयोग, ब्लैकमेलिंग व मोबाइल के दुष्प्रभावों की जानकारी दी तथा बचाव उपाय बताए। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं व विद्यालय स्टाफ की सहभागिता रही।