बहराइच: सैय्यद सालार मसऊद गाज़ी की दरगाह पर ठेकेदारों द्वारा बकाया रुपये न जमा करने पर अध्यक्ष प्रबंध समिति ने दर्ज कराई FIR
थाना दरगाह क्षेत्र अंतरगत स्थित सैय्यद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर ठेके की राकम दरगाह मे जमा न करने पर ठेकेदारों के खिलाफ एफआई आर दर्ज कराई गई है। ये जानकारी मंगलवर को समिति के अध्यक्ष बक़ाउल्लाह की ओर से दी गयी है। उन्होंने बताया की साजिशन दरगाह को बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं जिसकी शिकायत शासन प्रशासन से कर कड़ी कार्यवाही की मांग की गई है।