फसल विविधीकरण से समृद्ध होगा किसान, मजबूत होगी खेती
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित कर रही है।
धान के साथ-साथ दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी और रागी जैसी वैकल्पिक फसलों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।
कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत इन फसलों की खेती करने वाले किसानों को ₹15,000 प्रति एकड़ की आदान सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यह पहल खेती की लागत कम करने, उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में निरंतर वृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विविध फसलें. बेहतर आमदनी. समृद्ध किसान. विकसित छत्तीसगढ़।
#KrishakUnnatiYojana #CropDiversification
493 views | Bastar, Chhattisgarh | Jul 10, 2026