फूलपुर: स्वर्गीय वेदपाल सिंह के स्मृति में आयोजित की गई शोक सभा
आजमगढ़ जिले के फूलपुर तहसील क्षेत्र के पवई शिक्षा क्षेत्र स्थित बीआरसी परिसर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री स्वर्गीय वेदपाल सिंह की स्मृति में आज शनिवार के दिन सुबह 11 बजे शोक सभा आयोजित की गई इस दौरान शिक्षकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शिक्षा तथा शिक्षक हित में उनके योगदान को याद किया ।