मंडी: छोटी काशी मंडी में रविवार को खूब उड़ा गुलाल, ऐतिहासिक सेरी मंच पर डीजे की धुनों पर खूब थिरके युवा
Mandi, Mandi | Mar 24, 2024 छोटी काशी मंडी में रविवार को रंगों का त्योहार होली उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बता दें कि देशभर में होली का त्योहार कल मनाया जा रहा है, लेकिन मंडी में सदियों से होली का त्योहार एक दिन पहले मनाने का प्रचलन है। लोग सुबह ही घरों से बाहर निकले और सगे-संबंधियों और पड़ोसियों और मंडी शहर में राज माधव राय मंदिर में श्री कृष्ण को भी गुलाल लगाया।