महागामा: डीएवी पब्लिक स्कूल, ऊर्जा नगर में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों ने दिया संदेश
Mahagama, Godda | May 12, 2026 डीएवी पब्लिक स्कूल ऊर्जा नगर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत प्रशासनिक पदाधिकारीयों के द्वारा विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद, अवर पुलिस निरीक्षक उपेंद्र कुमार महतो, महागामा थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल सहित अन्य पदाधिकारीयों ने भाग लिया।