#मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर दिए गए बयान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। गाजीपुर पहुंचे समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव और स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने मुख्यमंत्री पर तीखा पलटवार किया है। लाल बिहारी यादव ने कहा कि अखिलेश यादव को शादी करने के लिए पूरे देश में कोई बेटी नहीं मिली, ऐसा नहीं है, उन्हें देश की बेटी मिली है, चाहे वह उत्तराखंड की हो या उत्तर प्रदेश की। वहीं आशुतोष सिन्हा ने मुख्यमंत्री की टिप्पणी को छोटी मानसिकता करार दिया।
गाजीपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव ने कहा कि अखिलेश यादव को देश की बेटी मिली है, चाहे वह उत्तराखंड की हो या उत्तर प्रदेश की। उन्हें शादी करने के लिए पूरे देश में कोई बेटी नहीं मिली, इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है।
वहीं स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि इतनी छोटी मानसिकता का कोई मुख्यमंत्री नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि वह योगी हैं, साथ ही मानसिक रोगी भी हो गए हैं। उनकी सोच बहुत गलत है और उन्हें किसी अच्छे डॉक्टर से मिलना चाहिए।
अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को अयोध्या में दर्शन करने के कार्यक्रम को लेकर आशुतोष सिन्हा ने कहा कि हम कब दर्शन करेंगे, कब विवाह करेंगे और कब गृह प्रवेश करेंगे, यह हम तय करेंगे। यह सब भाजपा नहीं तय करेगी, बल्कि हम खुद तय करेंगे।
दोनों सपा नेताओं के इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज होने के आसार हैं #GhazipurNews #breakfasttime #BreakingNews
Sevrai, Ghazipur | Nov 13, 2026