जोधपुर: JNVU में नवनिर्मित संविधान पार्क में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमान नहीं लगने पर खड़ा हुआ विवाद, ABVP ने किया प्रदर्शन
जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में नवनिर्मित संविधान पार्क में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा नहीं लगाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया।इसको लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आज शनिवार को प्रदर्शन पर विरोध जताया गया।प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।