आगर: शहर के ईदगाह क्षेत्र में मकान में घुसे चोर, ताले तोड़कर लाखों के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार
आगर शहर के ईदगाह क्षेत्र में स्थित एक सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान के पीछे के रास्ते से कूदकर अंदर घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण तथा हजारों रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए।