डुमरांव: डुमरांव शहर में जाम और अधूरे सड़क जीर्णोद्धार को लेकर व्यापारियों ने पूर्व मंत्री से की मुलाकात
Dumraon, Buxar | Apr 14, 2026 डुमरांव शहर में लगातार लग रहे जाम और पिछले छह माह से अधूरा पड़ा सड़क जीर्णोद्धार कार्य अब व्यापारियों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। इसी समस्या से त्रस्त व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री ददन यादव से मिला और उन्हें शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था से अवगत कराया।