मधेपुरा: मधेपुरा में मद्य निषेध विभाग की कार्रवाई, शराब के साथ तीन गिरफ्तार
मधेपुरा मद्य निषेध विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मधेपुरा थाना क्षेत्र के साहुगढ़ हुलास टोला वार्ड-10 में छापामारी कर 25 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की। इस दौरान पुलिस ने अमलेश कुमार और शंकर कुमार को गिरफ्तार किया। इसके अलावा बिहारीगंज थाना क्षेत्र के हथिऔंधा रेलवे ढाला के पास छापेमारी कर 13 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की गई।