नवाबगंज: बाराबंकी में अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर, सपा ने अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बदनाम करने और समाज में वैमनस्य फैलाने की नीयत से बाराबंकी जिले के विभिन्न स्थानों पर विवादित पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों को असामाजिक तत्वों द्वारा लगाया गया है, जिससे पार्टी कार्यकर्ता आक्रोशित हैं।