इटावा: चितभवन में स्कूल के बाहर से छात्र को खींचकर बेल्टों और लात-घूसों से पीटा, युवकों की पहचान के लिए दो टीमें गठित
Etawah, Etawah | Apr 4, 2026 इकदिल थाना क्षेत्र के चितभवन गांव में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 11 के छात्र को शनिवार दोपहर आपसी विवाद में बाइक सवार आधा दर्जन युवकों ने जबरन खींच ले जाकर बेल्टों और लात घूसों से जमकर पीटा और भाग गए। पीड़ित छात्र ने स्वजन की सूचना पर पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर मारपीट करने वाले युवकों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए है।