खरौंधी: जैक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विधायक अनंत प्रताप देव ने दी बधाई
जैक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विधायक अनंत प्रताप देव ने दी बधाई भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने जैक द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि बच्चों ने बेहतर सफलता हासिल की है।