बिशुनपुरा: झाड़ी से गेंद निकालते समय चार वर्षीय बालक को सांप ने काटा, सदर अस्पताल में भर्ती
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा पहाड़ीतर टोला में रविवार की सुबह नेपाल पाल के पुत्र चार वर्षीय निशांत कुमार को सांप ने डस लिया। उसका इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार निशांत कुमार घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान उसकी गेंद पास की झाड़ी में चली गई। गेंद निकालने के लिए जैसे ही उसने झाड़ी में हाथ डाला, वहां छिपे सांप ने उसके बांए हाथ