सिरोही: सिरोही को मिले नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मुरलीधर प्रतिहार ने संभाली जिम्मेदारी
Sirohi, Sirohi | May 14, 2026 प्रशासनिक फेरबदल के तहत सिरोही जिले को नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मिल गए हैं। मुरलीधर प्रतिहार को सिरोही जिला परिषद का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे कोटा में राजस्व अपील अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। वहीं वर्तमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश अग्रवाल का तबादला कर उन्हें सांचौर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर के पद पर लगाया ग