हुज़ूर: टीबी अस्पताल के सामने हनुमान मंदिर में गंदगी और सीवेज से आक्रोश, हिंदू उत्सव समिति ने दी आंदोलन की चेतावनी
Huzur, Bhopal | Dec 27, 2025 भोपाल के टीबी अस्पताल के सामने स्थित हनुमान मंदिर परिसर में सीवेज बहने और भारी गंदगी फैलने से हिंदू उत्सव समिति में रोष है। शनिवार को निरीक्षण के दौरान समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी और उपाध्यक्ष हरिशंकर विश्वकर्मा ने मंदिर परिसर की बदहाल स्थिति देखी|