बदनावर: कानवन के नंदकिशोर प्रजापति को 'जल प्रहरी 2024' पुरस्कार से केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने किया सम्मानित
Badnawar, Dhar | Dec 19, 2024 जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले देशभर के 37 जल प्रहरियों को केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित "जल प्रहरी 2024" सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।इसमे बदनावर तहसील के कानवन के नंदकिशोर प्रजापति को भी सम्मानित किया गया। प्रजापति और उनकी संस्था ने "गांगी सदानीरा अभियान" के तहत क्षेत्र की गांगी नदी को पुनर्जीवित करने के लिए कार्य किए।