बदनावर: ग्राम बिड़वाल में 21 दिसंबर को अखिल भारतीय सुंदरकांड पाठ प्रतियोगिता का आयोजन, आयोजन के लिए निमंत्रण जारी
Badnawar, Dhar | Dec 18, 2024 ग्राम बिड़वाल में श्री बालाजी भक्त मंडल बिड़वाल द्वारा अखिल भारतीय सुंदरकांड पाठ प्रतियोगिता का आयोजन 21 दिसंबर 2024 को शाम 7 बजे स्थानीय बस स्टैंड पर किया जाएगा। आयोजन की तैयारियां जारी है। आयोजन को लेकर गांव-गांव में आमंत्रण पत्रिका बांटी जा रही है और लोगों से आयोजन में शामिल होने का अनुरोध किया जा रहा है।