बरेली: थाना सीबी गंज क्षेत्र में घर से घूमने निकले युवक की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
थाना सीबी गंज क्षेत्र में घर से घूमने निकला युवक की ट्रेन के चपेट में आने से हुई मौत,पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि विक्की कल घर से खाना खाकर घूमने के लिए निकला था। इस दौरान वह नंदोषी फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।