करेड़ा: आमजन को जागरूक करने भभाना पहुंचा ग्राम रथ, सहकारिता मंत्री ने कहा- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ
राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ग्राम रथ अभियान के तहत शनिवार को भीलवाड़ा जिले के मांडल विधानसभा क्षेत्र के उपखंड करेड़ा के ग्राम भभाना में गुरुवार को ग्राम रथ यात्रा पहुंची। रथ के पहुंचते ही ग्रामीणों ने उत्साह के साथ स्वागत किया।