जगदलपुर: आपातकाल की 51वीं बरसी पर भाजपा ने आयोजित की संगोष्ठी, कांग्रेस द्वारा थोपे गए आपातकाल के कठिनतम समय को किया याद
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज गुरूवार को दोपहर 3 बजे आपातकाल की 51वीं बरसी पर भाजपा जिला कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कांग्रेस के द्वारा सिर्फ अपनी सत्ता बचाने की लालच में समूचे देश में जबरदस्ती लगाये गये आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सर्वाधिक काला अध्याय निरूपित किया।