अशोक नगर: शातिर पारदी बदमाश को पुलिस ने तलवार के साथ दबोचा, पहले भी शहर में दो चोरी की घटनाओं को दे चुका है अंजाम
अशोकनगर शहर में बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे एक शातिर पारदी बदमाश को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार तलवार बरामद हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने शहर में हुई दो चोरी की घटनाएं स्वीकार की है। आरोपी के खिलाफ हत्या, बलात्कार, चोरी और मारपीट जैसे कई गंभीर अपराध पहले से दर्ज हैं।