मोहम्मदी: गेहूं की खड़ी फसल को दबंगों ने जबरन काटा, पीड़ित ने मोहम्मदी कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में अपराधी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जहां शुक्रवार को ग्राम तुरकहटा टप्पा गोकन के निवासी सोम्मारी पुत्र श्रीपाल ने दबंग सोमेंद्र सिंह व उन के साथियों पर जबरन एक एकड़ गेहूं की फसल काटने का आरोप लगाया है। जिसके चलते पीड़ित ने मोहम्मदी कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।