ग्राम दिलावरपुर में गेहूं के खेत में अज्ञात कारणों के चलते लगी भीषण आग। आग लगने से मची अफरा तफरी। अग्निशमन प्रभारी लख्मीचंद ने जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात कारणों के चलते गेहूं की फसल में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी की जल्दी बुझ न सकी। जिसके चलते लगभग सात बिगहा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।