सिहोरा: वार्ड नंबर 16 खेतोला में अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से एक बछड़े की मौत
वार्ड नंबर 16 खितौला मझगवां रोड पर बुधवार सुबह 5:00 बजे के आसपास एक अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बछड़े की मौत हो गई। आपको बता दे की उमस भरी गर्मी के चलते पशुधन रोड में जाकर बैठ जाता है ताकि वाहनों की हवा से मच्छरों एवं उमस भरी गर्मी से राहत मिल सके जिस कारण से रात के अंधेरे में बड़े वाहन चालकों को पशुधन नजर नहीं आते हैं।