कांके: रांची पहाड़ी मंदिर के पास चूड़ी के ठेले में आग लगाने वाला अपराधी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 2, 2026 रांची पहाड़ी मंदिर के समीप चूड़ी के ठेले में आग लगने वाले अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 27 मई की रात्रि को रांची पहाड़ी मंदिर के समीप एक चूड़ी के ठेला में अपराधियों ने पेट्रोल डाल कर आग लगा दिया था जिससे चूड़ी समेत ठेला जलकर खाक हो गया था उसके बाद चूड़ी ठेला वाले दुकानदार उमेश केसरी ने सुखदेव नगर थाना में मामला दर्ज कराया था।