चांपा: सारागांव पुलिस ने बिजली तार, सबमर्सिबल पंप सहित अन्य सामान की चोरी करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
जांजगीर चांपा की सारागांव पुलिस ने बिजली तार, सबमर्सिबल पंप सहित अन्य सामानों की चोरी करने वाले 2 आरोपी रमेश कुमार गोयल, महेश गोयल को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने दोनों आरोपी के कब्जे से बिजली तार, सबमर्सिबल पंप, बाइक सहित अन्य सामान को जब्त किया है. दोनों आरोपी मुरलीडीह गांव के निवासी है.