गौतम बुद्ध नगर: पुलिस ने घरों में घुसकर चोरी करने वाले शातिर चोर को सेक्टर-18 से किया गिरफ्तार, चोरी के आभूषण, नकदी व मोबाइल हुए बरामद
ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए सूने पड़े घरों में घुसकर चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से चोरी के आभूषण, ₹10000 नगद व एक मोबाइल बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से सरफराज के रूप में हुई है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा जा रहा है।