सदर: गोमती नदी में कूदने जा रही महिला और मासूम को पुलिस ने बचाया, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा
Sadar, Lucknow | Jun 24, 2026 लखनऊ में हजरतगंज पुलिस की सतर्कता और मानवीय संवेदनशीलता ने एक महिला और उसकी एक वर्षीय बच्ची की जान बचा ली। सूचना मिली थी कि महिला गोमती नदी में कूदकर आत्महत्या करने जा रही है। खबर मिलते ही इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बिना देर किए महिला व बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।