महोबा: थाना श्रीनगर पुलिस ने 50 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Mahoba, Mahoba | Jun 22, 2026 थाना श्रीनगर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत कुंजर कबूतरा डेरा तिराहा, ग्राम बिलरही से एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी 29 वर्षीय गनेशी अहिरवार निवासी ग्राम रेखा, थाना लवकुश नगर, जिला छतरपुर के कब्जे से पीले झोले में रखे ब्रांड "झूम" के 50 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस दर्ज कर विधिक कार्यवाही की गई।