राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर शुक्रवार को लंगट सिंह कॉलेज में एक भव्य सामूहिक गान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक, छात्र और कर्मचारी सम्मिलित हुए। प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वंदे मातरम्' केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह हमारी राष्ट्रीय