दरभंगा: MLSM कॉलेज के स्नातक द्वितीय सेमेस्टर के छात्र ने जेईई मेन की परीक्षा में हासिल की सफलता से कॉलेज में खुशी का माहौल
महाराज लक्ष्मीश्वर सिंह मेमोरियल महाविद्यालय, दरभंगा के स्नातक द्वितीय सेमेस्टर सत्र- (2023-2027) के छात्र रोहन कुमार कुमर जेईई (मेन) - 2024 की परीक्षा में 96.43 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त कर सफलता हासिल किया। इस परीक्षा पास करने से वह आईआईआईटी , एनआईटी, जीएफटीआई और अन्य केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थान में BE या बीटेक में नामांकन करा सकता है।