दुधि: आटा चक्की के पट्टे में फंसकर युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर, 7 दिन पहले ही हुई थी पिता की मौत
विंढमगंज थाना क्षेत्र के बोम गांव में गुरुवार को आटा चक्की चलाने के दौरान पट्टे की चपेट में आने से 28 वर्षीय सुरेन्द्र यादव पुत्र स्व. अयोध्या प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सुरेन्द्र यादव अपनी आटा चक्की पर अनाज पीस रहे थे। इसी दौरान अचानक वह चक्की के पट्टे की चपेट में आ गए और उसमें बुरी तरह से लिपट गए।