महरौनी: कार-ट्रक की भीषण टक्कर में महरौनी निवासी 8 लोगों की मौत, राज्य मंत्री ने घर पहुंचकर परिजनों को बंधाया ढांढस
अयोध्या से रामलाल के दर्शन कर मूर्ति लेकर लौट रहे महरौनी निवासी श्रद्धालुओं से भरी हुई टवेरा कार जालौन कालपी के पास अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई थी।दुर्घटना के दौरान सोमवार शाम तक आठ लोगों की मौत हो चुकी थी। वही दो घायलों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। उक्त मामले में राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ ने महरौनी में मृतकों के परिवारी जनों को ढांढस बंधाया है।