झालरापाटन: झालावाड़ में डीपी के करंट से बंदर गंभीर घायल, धमाके के बाद बिजली गुल; अन्य बंदरों ने किया लोगों पर हमला
झालावाड़ की आनंद विहार कॉलोनी में बुधवार शाम को एक बंदर बिजली के डीपी के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद डीपी में तेज धमाका हुआ और पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। घटनास्थल पर देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल बंदर को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की। इसी दौरान अन्य बंदर आक्रामक हो गए और लोगों पर हमला कर दिया।