भोगांव: बेवर पहुंची सपा सांसद डिंपल यादव का बयान - CM जी, जहां रहते हैं, वहां गोबर के पेंट से पहले लीपापोती करें
गुरुवार की दोपहर समाजवादी पार्टी के सांसद डिंपल यादव बेवर पहुंची जहां उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। वही मुख्यमंत्री द्वारा गोबर के पेंट से सरकारी कार्यालय को पोतने को लेकर डिंपल यादव ने कहा मुख्यमंत्री जी पहले जहां रहते हैं जहां बैठते हैं वहां गोबर से लीपा पोती करें उसके बाद और जगह प्रारंभ करें।